🔄 *द्वितीय चरण–* जनसंख्या गणना (PE)
📅 *स्व-गणना : 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक*
🖥️ *स्व-गणना कैसे करें?*
━━━━━━━━━━━━━━
🌐 *1. आधिकारिक पोर्टल: se.census.gov.in* पर जाएं।
🗣️ *2. राज्य:* उत्तर प्रदेश चुनें।
🔤 *3. भाषा:* अपनी पसंद की भाषा चुनकर पुष्टि करें।
📄 *4. निर्देश:* महत्वपूर्ण निर्देश पढ़कर आगे बढ़ें।
📱 *5. मोबाइल नंबर:* प्रथम चरण में जनगणना कर्मी को दिया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
🔢 *6. कैप्चा एवं OTP:* कैप्चा दर्ज करें तथा मोबाइल पर प्राप्त OTP से सत्यापन करें।
📍 *7. लोकेशन:* लोकेशन मैच होने पर आगे बढ़ें।
👉 *8. लोकेशन मैच न होने पर:* जिला, उपजिला एवं गांव/शहर चुनें तथा मानचित्र पर अपने घर की सही लोकेशन दर्ज कर पुष्टि करें।
👤 *9. मुखिया का विवरण:* परिवार के मुखिया से संबंधित जानकारी भरकर सेव करें।
👥 *10. परिवार के सदस्य:* परिवार के अन्य सदस्यों को एक-एक करके जोड़ें, उनकी आवश्यक छह जानकारियां भरकर सेव करें।
📝 *11. शेष जानकारी:* सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करने के बाद मांगी गई शेष जानकारी भरें।
🔍 *12. जांच:* सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
⬆️ *13. सबमिट:* फॉर्म सबमिट करें।
🔢 *14. SE ID प्राप्त करें:* सबमिट करने के बाद प्राप्त SE ID सुरक्षित रखें।
💾 *15. सत्यापन:* जनगणना कर्मी के घर आने पर SE ID दिखाकर आवश्यक सत्यापन कराएं।
━━━━━━━━━━━━━━
⚠️ महत्वपूर्ण अपील: *स्व-गणना के बाद भी जनगणना कर्मियों द्वारा 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी।* उन्हें सही जानकारी देकर पूरा सहयोग करें।
☎️ जनगणना संबंधी सहायता एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 *जनगणना हेल्पलाइन:* 1855 एवं जनगणना कार्यालय प्रतापगढ़
👨👩👧👦 आइए, निभाएं अपनी जिम्मेदारी, जनगणना में सुनिश्चित करें भागीदारी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


