महानिदेशक के बार-बार आदेश देने के बाद भी चयन वेतनमान लगाने की कार्यशैली में न आया कोई सुधार….* – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

*महानिदेशक के बार-बार आदेश देने के बाद भी चयन वेतनमान लगाने की कार्यशैली में न आया कोई सुधार….*

_सरकार की ऑनलाइन व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहे हैं कुछ अधिकारी

महानिदेशक के स्पष्ट आदेश के बाद भी चयन वेतनमान को लेकर जिलों में BSA/BEO द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। कुछ जिलों में शिक्षकों का इसलिए भी चयन वेतनमान नहीं लगा रहे हैं क्योंकि अंतर्जनपदीय ट्रांसफर होने के बाद मूल जनपद से उनकी सेवा पुस्तिका अभी नहीं आयी है।जबकि महानिदेशक का स्पष्ट आदेश है कि अब ऑफलाइन सेवा पुस्तिका की कोई वैधता नहीं है। बाराबंकी के निन्दूरा ब्लॉक में 72825 बैच के शिक्षक नवंबर 2025 से चयन वेतनमान की बाट जोह रहे हैं लेकिन BRC से ऑनलाइन उनका आवेदन अभी तक BSA कार्यालय नहीं भेजा गया।वहीं इसी जनपद के देवा ब्लॉक में नवंबर 2025 में पात्र शिक्षकों में से कुछ का चयन वेतनमान अगले माह ही लगा दिया गया तो कुछ का अभी तक नहीं लगाया गया। वहीं राजधानी का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है। लखनऊ के काकोरी ब्लॉक और माल ब्लॉक के शिक्षकों को अभी तक चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिला है जबकि इन्हें नवंबर 2025 के वेतन में ही चयन वेतनमान लग जाना था। ये उदाहरण बानगी मात्र हैं। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में शिक्षकों को चयन वेतनमान के नाम पर तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। जहां चयन वेतनमान आदेश निर्गत हो भी गया है वहां भी शिक्षकों को वेतन में अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।आखिर क्या कारण है कि शिक्षकों को चार माह से चयन वेतनमान के लिए टरकाया जा रहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium WC Marketplace Vendor Filter WC Vendors Pro WD Portfolio Galleries WordPress Plugin Wealth – Multi-Purpose Landing Page WordPress Theme Web Slide – Bootstrap 4 Mega Menu Responsive Webba Booking – WordPress Appointment & Reservation plugin Webiso - Dark Digital Agency Elementor Template Kit Webly – WordPress Blog Theme Wedding Paradise – Modern Ethnic Responsive WordPress Theme Weldlfe – Wildlife WordPress Theme