हार्दिक पांड्या पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


हाथरस,  । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंदू में रहने वाले अधिवक्ता ने भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। अधिवक्ता विश्वप्रताप सिंह राणा ने पुलिस अधीक्षक हाथरस और गृह मंत्री अमित शाह को एक प्रार्थना पत्र भेजा है।

अधिवक्ता ने शिकायत में कहा गया है कि गत आठ मार्च रविवार को टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद आलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खिलाड़ी एक महिला के साथ राष्ट्रध्वज ओढ़कर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। अधिवक्ता का दावा है कि इस कृत्य से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंची है और करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। अधिवक्ता ने राष्ट्रहित में जांच कर अविलंब रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना का कहना है कि एक अधिवक्ता आए थे,उन्हें समझा बुझा दिया गया है। इस संबंध में कोई भी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment