नई भर्ती देने की ओर भी बढ़ा शिक्षा सेवा चयन आयोग, पोर्टल को सबकी हरी झंडी, जल्द होगा लाइव – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

शिक्षा आयोग के पोर्टल को सबकी हरी झंडी, जल्द होगा लाइव

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग वर्ष 2022 की लंबित शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी के बीच नई भर्ती देने की ओर भी बढ़ा है। रिक्त पदों का अधियाचन लेने के लिए एनआईसी की ओर से तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण कर शिक्षा सेवा चयन आयोग के साथ-साथ उन विभागों ने भी अपनी सहमति दे दी है, जिनमें आयोग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों का चयन करेगा। विभागों एवं आयोग की सहमति के बाद कार्मिक विभाग ने भी यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (यूएटी) पर हस्ताक्षर कर उसे एनआईसी को भेज दिया है। अब एनआईसी प्रक्रिया पूर्ण कर इसे जल्द लाइव कर सकता है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग किसी भी भर्ती के लिए ऑफलाइन अधियाचन नहीं लेगा। ऐसे में ऑनलाइन अधियाचन प्राप्त करने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल तैयार कराया गया। इस पर रिक्त पदों का अधियाचन भेजने और प्राप्त करने की प्रक्रिया का परीक्षण पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद यूएटी पर हस्ताक्षर किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। एनआईसी द्वारा इसे लाइव किए जाने के बाद वह विभाग इस पर शिक्षकों एवं अनुदेशकों के रिक्त पदों का ऑनलाइन अधियाचन भेज सकेंगे, जिनमें शिक्षा आयोग को भर्तियां करनी हैं। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जैसे-जैसे विभागों से अधियाचन प्राप्त होते जाएंगे, वैसे-वैसे नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परीक्षा तिथियां भी घोषित कर दी जाएंगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सके। चूंकि जुलाई तक लगातार हर माह लंबित भर्तियां अप्रैल में असिस्टेंट प्रोफेसर, मई में प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) एवं जून में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) तथा जुलाई में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रस्तावित हैं, इसलिए जुलाई के बाद ही नई शिक्षक भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment