एसआईआर में लगे शिक्षकों को विशेष अवकाश देने की मांग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


भोजीपुरा, बरेली। एसआईआर में लगे बीएलओ और सुपरवाइजरों को विशेष अवकाश देने की मांग उठाई है। शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मांग की है कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने शीत कालीन अवकाश में भी काम किया है और अब जनगणना के कार्य भी बेसिक के शिक्षक ग्रीष्म अवकाश में करेंगे। इसलिए शिक्षकों को विशेष अवकाश दिया जाये।

एसआईआर में बेसिक शिक्षा के बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं की बीएलओ और सुपर वाइजर पदों पर ड्यूटी लगाई गई। अन्य विभागों के भी कर्मचारी भी जनपद में लगाए गए। जिन्होंने अनवरत सुबह से रात तक काम किया। एक बीएलओ की मौत भी हुई। बेसिक स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं की इतवार या अन्य अवकाश इसी काम में खप गए, शीत कालीन अवकाश भी

पन्द्रह दिन का एसआईआर में चला गया है। अन्य विभागों के कर्मचारियों का सेकेंड शनिवार और रविवार सहित कई अवकाश इसी काम में चले गए। कार्य की गंभीरता इतिहास में पहली बार इतनी सख्त थी कि रात में भी किसी को आराम नहीं मिला। प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह से मांग की है, कि कम से कम पन्द्रह दिन का विशेष अवकाश अनुमन्य किया जाना चाहिए, जिसका उपयोग एसआईआर ड्यूटी में लगे शिक्षक कर्मचारी पूरी सेवा अवधि में कभी भी कर सके। उन्होंने विनम्र आग्रह सहित याद दिलाया है कि इस प्रकार अवकाश नियम भी है और कई राज्यों में हुआ भी है।

अलबत्ता मासिक एक हजार रुपए बीएलओ को तथा सुपर वाइजर को पन्द्रह सौ रुपए का आयोग ने सर्कुलर जारी किया था। बिहार में विशेष प्रगाढ़ मानदेय भी दिया बताया गया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment