लखनऊ, मुख्य सचिव एसपी गोयल ने भर्ती परीक्षाओं को ‘जीरो टॉलरेन्स’ नीति के तहत पूर्णतः नकल विहीन, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की 18 व 19 अप्रैल को प्रस्तावित सहायक आचार्य और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की 25, 26 व 27 अप्रैल को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर यह निर्देश दिया।
मुख्य सचिव ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि डीएम के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं की जाएं। पूर्व परीक्षाओं की कमियों को न दोहराया जाए। परीक्षार्थियों को निर्धारित सीट पर ही बैठाएं और समय से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएं। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण और सैनिटाइजेशन कराएं। किसी प्रकार की अवांछनीय सामग्री छिपी न रह सके।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





