प्रदेश के 4517 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ता और सहायक ऑनलाइन आवेदन को लेकर कई तरह की समस्या हो रही है।
सैकड़ों शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टल कोड या मोबाइल नंबर अमान्य बता रहा है। इन शिक्षकों ने बकायदा ई-मेल करके अपर शिक्षा माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी को समस्या से अवगत कराते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून को बढ़ाने का अनुरोध किया है। माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि ऑनलाइन स्थानान्तरण के नाम पर शिक्षकों के साथ मजाक किया जा रहा है। आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देते हुए वेबसाइट की तकनीकी समस्याएं तत्काल दूर की जाएं।
पोर्टल विधुर भरांक नहीं : श्री गांधी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज भरोसा झांसी के हिंदी शिक्षक सुनील कुमार की पत्नी का 11 सितंबर 2024 को प्रसव के दौरान निधन हो गया था। वह झांसी में रहकर तीन बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन के पोर्टल पर विधुर भारांक नहीं दिख रहा है, जिससे उनके आवेदन में समस्या आ रही है। डीएवी इंटर कॉलेज बिलासपुर रामपुर के शिक्षक नीरज गंगवार की शिकायत है कि ऑनलाइन आवेदन में पारस्परिक स्थानान्तरण का विकल्प नहीं दिख रहा है।
केस-१
मोतीलाल नेहरू मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज लखनऊ की शिक्षिका मता सेजवार, बरला इंटर सहायक अध्यापक सेवा सदन, सेठ हरचरण दास गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस के संस्कृत शिक्षक संतोष सिंह, राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज सिंगाही खीरी के शिक्षक कृष्ण अवतार द्विवेदी, श्री नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज मैंड हाथरस का मानव संपदा कोड और मोबाइल नंबर अमान्य बता रहा है।
केस 2
जनता इंटर कॉलेज पुरसौली हरदोई के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार का वर्ग पोर्टल पर ओबीसी दिखा रहा है, जबकि उनका चयन सामान्य वर्ग में हुआ है। कल्पना इंटर कॉलेज दिलावरपुर मड़ियाहूं जौनपुर के विजय सिंह यादव का पोर्टल पर वर्ग सामान्य दिख रहा है, जबकि वह ओबीसी वर्ग के हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





