जुलाई अंत तक यूपी-टीईटी का परिणाम संभावित

primarymaster.in


 UPTET NEWS: जुलाई अंत तक यूपी-टीईटी का परिणाम संभावित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) में शामिल 17,70,714 अभ्यर्थियों का परिणाम जुलाई अंत तक घोषित करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तेजी से मूल्यांकन कार्य करवा रहा है। 20 जुलाई तक ओएमआर शीट के मूल्यांकन का लक्ष्य रखा गया है। इसी दौरान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के विभिन्न विषयों पर अभ्यर्थियों की ओर से मिली आपत्तियों का निस्तारण भी विषय विशेषज्ञों से करवा लिया जाएगा।

उसके बाद एक सप्ताह में परिणाम तैयार हो जाएगा। सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो जुलाई अंत तक परिणाम जारी हो सकता है।

दो जुलाई की दो पालियों एवं तीन जुलाई की पहली पाली में आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 1211459 अभ्यर्थियों में से 10,57,055 (87.25%) ने प्रतिभाग किया। वहीं तीन जुलाई की दूसरी पाली एवं चार जुलाई की पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 783202 अभ्यर्थियों में से 713659 अभ्यर्थियों (91.12%) ने परीक्षा दी। इस प्रकार परीक्षा में शामिल कुल 17,70,714 अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है।

गणित के आठ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति

आठ जुलाई को यूपीटीईटी की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी विभिन्न विषयों के प्रश्नों एवं उनके उत्तर पर आपत्ति कर रहे हैं। तीन जुलाई को पहली पाली में आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के अकेले गणित विषय के आठ प्रश्नों के उत्तर पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। एनसीईआरटी किताबों के साक्ष्य भी लगाए हैं। संस्कृत, हिंदी के अलावा अन्य विषयों के प्रश्नों एवं उत्तर पर आपत्ति की है।

UPTET NEWS: जुलाई अंत तक यूपी-टीईटी का परिणाम संभावित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium WP Guard – WordPress Security, Firewall & Anti-Spam WP IconFinder – Find free icons for WordPress WP Industry – Industrial WordPress Theme WP Job Manager Application Deadline Addon WP Job Manager Applications Addon WP Job Manager Apply With Facebook Addon WP Job Manager Apply With Xing Addon WP Job Manager Bookmarks Addon WP Job Manager Embeddable Job Widget WP Job Manager Job Alerts Addon