यूपी में फुल स्पीड में PCS अफसरों की तबादला एक्सप्रेस, 12 घंटे में 181 अफसरों की दूसरी ल‍िस्‍ट जारी, कई जिलों के एसडीएम बदले

primarymaster.in


 यूपी में फुल स्पीड में PCS अफसरों की तबादला एक्सप्रेस, 12 घंटे में 181 अफसरों की दूसरी ल‍िस्‍ट जारी, कई जिलों के एसडीएम बदले

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के अफसरों का व्यापक स्तर पर तबादला कर रही है। रविवार देर रात 182 अफसरों का कार्यस्थल बदला गया था।

उत्तर प्रदेश सरकार जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने में लगी है। इसी क्रम में सोमवार को भी 181 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। दो दिन में पीसीएस 363 अफसरों के ट्रांसफर के बाद अब सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले का नंबर है। 

रविवार देर रात 182 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को 181 का तबादला कर द‍िया है। 12 घंटे के अंदर पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट आ गई।

सैयद सानिया सोनम को प्रयागराज की उपजिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। एसडीएम निशांत तिवारी को ललितपुर से फतेहपुर भेजा गया है। 

शासन ने सोमवार को निशांत तिवारी को एसडीएम फतेहपुर, संजय यादव को एसडीएम प्रतापगढ़, मोहम्मद जफर को एसडीएम सोनभद्र, नमन मेहता को एसडीएम गोरखपुर, अंकुर वर्मा को एसडीएम जौनपुर, आदेश कुमार को एसडीएम रामपुर, वैभव गुप्ता को एसडीएम कन्नौज, शालिनी देवी को एसडीएम फिरोजाबाद, राजू कुमार व राहुल द्विवेदी को एसडीएम मेरठ और चित्रा निर्वाल को एसडीएम हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है।

यूपी में फुल स्पीड में PCS अफसरों की तबादला एक्सप्रेस, 12 घंटे में 181 अफसरों की दूसरी ल‍िस्‍ट जारी, कई जिलों के एसडीएम बदले

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment