कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


रांची। झारखंड में पिछले नवबंर की तुलना में इस बार ठंड काफी बढ़ गई है। इस बार तापमान काफी नीचे गिर गया है। पिछले साल की तुलना इस बार न्यूनतम तापमान सात डिग्री नीचे चल रहा है। पिछले वर्षों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि नवंबर में सामान्य रूप से ठंड पड़ती रही है। गत नवंबर में इन दिनों न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक चल रहा था।

नई दिल्ली/ श्रीनगर/ शिमला, एजेंसी। देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 16 नवंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

गुरुवार को हरियाणा, चंडीगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा।

राजस्थान में सात डिग्री पारा: राजस्थान के फतेहपुर में बीती रात सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 7.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 1-2 सेल्सियस डिग्री कम है। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश की शीतलहर से दक्षिण यूपी पर पड़ रहा असर कानपुर की रात फिर यूपी में सबसे सर्द रही। गुरुवार को यहां का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री रहा। जो सीजन (अक्तूबर व नवंबर) का सबसे कम पारा रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। मौसम विभाग का कहना है कि कानपुर में रात की सर्दी अभी ऐसी ही बनी रहेगी।

प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट न होने के बावजूद यहां के छह जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे निकल गया।

कानपुर के अतिरिक्त अयोध्या में न्यूनतम तापमान 10, बाराबंकी में 10, बरेली में 09.8, इटावा में 09.2 और फुर्सतगंज में 09.7 डिग्री रहा। इनमें कानपुर में अब तक का सबसे कम 08.6 डिग्री तापमान रहा। उत्तरी हरियाणा में परिसंचरण स्थिर हो गया है। यह सोमवार से अपने स्थान पर बना हुआ है। इसका असर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों पर पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्से में 02 से 03 डिग्री तापमान गिरा है। विशेषकर रात के तापमान में लगातार कमी हो रही है। रात में तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं।

झारखंड : सात डिग्री नीचे चल रहा पारा

हिमाचल प्रदेश : ठंड के कारण पानी जमा

हिमाचल की पहाड़ियों और घाटियों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। लाहौल और स्पीति जिले के ताबो में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे क्षेत्रों वाले जनजातीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर ठंड से पानी के पाइप जम गए है।

श्रीनगर : अब तक की सबसे ठंडी रात

कश्मीर में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment