यूपी में भी आईएएस अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा


यूपी में भी आईएएस अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा

लखनऊ। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का महंगाई भत्ता (डीए) तीन प्रतिशत बढ़ाने की व्यवस्था कर दी है। अब इन अधिकारियों को एक जुलाई 2026 से 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। अभी तक उन्हें 60 प्रतिशत डीए मिल रहा था।

वित्त विभाग (वेतन आयोग अनुभाग-1) के प्रमुख सचिव आलोक कुमार की ओर से 12 नवंबर को इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। प्रदेश में तैनात अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव, राज्यपाल, सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों, कोषाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं।

केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 60 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया है। वहीं छठे वेतन आयोग के वेतनमान पर वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 262 से बढ़ाकर 269 प्रतिशत और पांचवें वेतन आयोग के वेतनमान वालों का डीए 483 से बढ़ाकर 497 प्रतिशत किया गया है। ये दोनों बढ़ोतरी भी एक जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

यूपी में भी आईएएस अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram
Scroll to Top
WordPress Emporium Vinera – Wine & Vineyard Elementor Template Kit Vineyard – Wine Store Responsive WooCommerce WordPress Theme Vinic – Coworking Space Elementor Template Kit Vinkmag | Multi-concept Creative Newspaper News Magazine WordPress Theme Vinso Insurance Elementor Template Kit Vintina – Lingerie & Underwear Store Elementor Template Kit VIP Shop : Advanced WooCommerce VIP Plugin Vipex – Vape Store Theme Viral Quiz Maker — OnionBuzz for WordPress Viral Subscription – WordPress plugin for creating a viral opt-in form