गाजीपुर में 16 नवंबर को छठ पूजा का स्थानीय अवकाश घोषित, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
Ghazipur School Holiday News 2026: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में छठ पूजा पर्व के अवसर पर 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय से दिनांक 13 नवंबर 2026 को कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है।
जिलाधिकारी महोदय, गाजीपुर द्वारा जारी अवकाश तालिका वर्ष 2026 में दिनांक 16 नवंबर 2026, दिन सोमवार को छठ पूजा पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में दिनांक 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को अवकाश रहेगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



