अमेठी सिटी। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 में परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग 25 मार्च से स्कूल चलो अभियान शुरू करेगा। वार्षिक परीक्षा और परिणाम वितरण के बाद प्रधानाध्यापक व शिक्षक घर-घर पहुंचकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
अभियान के दौरान अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), कायाकल्प योजना के तहत विकसित स्कूल भवन, खेल सामग्री और मिड-डे-मील की सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी, ताकि सत्र शुरू होते ही अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके। वर्ष 2025 26 में स्कूल चलो अभियान दो चरणों अप्रैल और जुलाई में चलाया गया था, जिले के 1573 स्कूलों में बच्चों के नामांकन की संख्या करीब 1.35 लाख है। इस बार
अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बनाना होगा। इस पेज पर स्कूल भवन, खेल मैदान, खेल सामग्री, मिड-डे-मील, छात्र सुविधाएं और अन्य गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के सहयोग से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का प्रयास किया जाएगा।
विभाग ने अभी से रणनीति तैयार कर, उस पर अमल करना शुरू कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान की नियमित निगरानी जिला स्तर से की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






