पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाले विकल्प में पंडित दिए जाने का मामला शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़ी आपत्ति जताई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बदलापुर (जौनपुर) के भाजपा विधायक रमेश मिश्र, भाजपा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पाठक ने कहा कि पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भर्ती बोर्ड नहीं करता अवलोकन : उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने देर रात इस मामले में बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया कि बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र स्थानीय स्तर पर तय नहीं किए जाते हैं। यह कार्य अतिगोपनीय संस्थाओं के जरिए ऐसे कराया जाता है कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता पूरी तरह से अक्षुण्ण रहे। बोर्ड स्तर पर भी किसी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा गोपनीय सामग्री अर्थात प्रश्नपत्रों का अवलोकन नहीं किया जाता है। प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेटों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में दो अभ्यर्थियों के समक्ष पहली बार खोला जाता है और फिर वितरित किया जाता है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
सवाल पर कड़ी आपत्ति, सख्त कार्रवाई होगी : ब्रजेश
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में आए प्रश्न के विकल्प पर कड़ी आपत्ति है। सरकार ने इसका गंभीरता से संज्ञान लिया है। किसी भी प्रश्न से समाज या वर्ग को ठेस पहुंचती है तो यह स्वीकार्य नहीं है। किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को स्थान नहीं मिलना चाहिए। सरकार सभी समाजों के सम्मान,संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। हर नागरिक की गरिमा प्राथमिकता है। सांसद दिनेश शर्मा ने कहा है कि सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। जांच कर कार्रवाई होगी।
परीक्षा के नाम पर ठगी में बीबीए छात्र समेत चार गिरफ्तार
लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स ने दरोगा भर्ती परीक्षा के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए ठगी कर रहे तीन आरोपितों को राजस्थान और टेलीग्राम पर पर्चा लीक करने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी कर रहे आगरा के बीबीए छात्र आयुष बघेल को एसटीएफ और हुसैनगंज थाने की संयुक्त टीम ने शनिवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने शनिवार को राजस्थान के सवाई माधौपुर निवासी सुमित मीना उर्फ लोडा, साहिल, साजिद को गिरफ्तार किया है। ब्योरा
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





