आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, कई जिलों में डीएम स्तर छुट्टी भी घोषित हुई

primarymaster.in


 प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां मंगलवार को समाप्त हो गईं। बेसिक शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को आगे बढ़ाया नहीं है। इसके साथ ही विद्यालय बुधवार से निर्धारित समय पर खुलेंगे और पठन-पाठन होगा।

परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक थीं। इसके साथ ही 15 जनवरी बुधवार से विद्यालय पूर्व निर्धारित समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि निदेशालय की ओर से छुट्टियों को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवश्यकतानुसार जिला स्तर पर डीएम इसके लिए निर्णय ले सकेंगे। वहीं बुधवार से माध्यमिक विद्यालय भी पूर्व निर्धारित समय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे

आज से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, कई जिलों में डीएम स्तर छुट्टी भी घोषित हुई

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment