पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

primarymaster.in


 लखनऊ। प्रदेश के राजकीय, अनुदानित व पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) व निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में नए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। इन पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी jeecup.admis- sions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 30 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 20 से 28 मई तक प्रस्तावित की गई है। प्रवेश आवेदन के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 300 रुपये प्रति अभ्यर्थी प्रति ग्रुप देना होगा। वहीं एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये रखा गया है।

परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हर अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुप में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रदेश के राजकीय, अनुदानित व निजी क्षेत्र के पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर भी बनाए गए हैं। अभ्यर्थी अपने पास की संस्थानों में जाकर भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

बता दें कि प्रदेश में पॉलीटेक्निक के कुल 553 कॉलेज हैं। इसमें 147 राजकीय, 18 पीपीपी, 18 एडेड व 370 निजी कॉलेज हैं। इन 553 कॉलेजों में फार्मेसी की 1.10 लाख व इंजीनियरिंग की 1.59 लाख सीटें हैं।

पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment