अर्हता स्पष्ट हो जाने के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय में भर्ती की तैयारी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विज्ञापन संख्या 51 की रद की गई लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 18-19 अप्रैल को कराने के साथ बीएड विषय की भर्ती भी जल्द पूरी कराने की तैयारी में जुटा है। विज्ञापन संख्या 51 के तहत 33 विषयों के साथ बीएड विषय में भी आवेदन लिए गए थे, लेकिन अर्हता विवाद के कारण हाई कोर्ट के आदेश पर बीएड विषय की भर्ती रुक गई थी। अब शासन स्तर से अर्हता स्पष्ट हो जाने के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है, ताकि आवेदन लेकर परीक्षा कराई जा सके।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर पुरानी भर्तियां पूरी करने के साथ-साथ नई भर्ती का विज्ञापन देने का भी दबाव है। लंबित भर्तियों की परीक्षाओं के आयोजन की तिथि आयोग घोषित कर चुका है। घोषित तिथियों पर परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी चल रही है, जिसमें सबसे पहले 33 विषयों की

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा होनी है। इसके साथ ही बीएड विषय के 107 पदों का विज्ञापन जारी कर वर्ष 2022 की विज्ञापन 51 की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। 33 विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। केंद्र निर्धारण के बाद परीक्षा से करीब 10 दिन पहले प्रवेश पत्र निर्गत किए जाएंगे। परीक्षा छह मंडल मुख्यालयों के जनपदों वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, आगरा और लखनऊ में आयोजित कराए जाने की योजना है। इसके बाद आयोग नई भर्तियों की ओर बढ़ेगा, जिसके लिए विभागों में अधियाचनों का सत्यापन किया जा रहा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment