लखनऊ। प्रदेश में चल रहे ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत हर बच्चे के स्कूल में नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार ने वर्चुअल बैठक कर सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार कक्षाएं समय पर संचालित हों, परीक्षाएं कराई जाएं और बच्चों की प्रगति की नियमित रिपोर्ट अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।
बैठक में पाठ्यपुस्तक वितरण, कस्तूरबा विद्यालयों की व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और टैबलेट के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।
वहीं, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 81 राजकीय इंटर कॉलेजों में स्थायी प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इन पदों के लिए पात्रता, पदनाम, वेतनमान, भर्ती स्रोत और चयन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा नियमावली के तहत तय की जाएगी।
यह पद पीएम जन विकास योजना के तहत पूर्ण हो चुके 49 और निर्माणाधीन 32 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए सृजित किए गए हैं।
इसके अलावा विद्यालयों में स्टाफ की उपलब्धता, मॉडल स्कूलों का निर्माण, लैब और टैबलेट के उपयोग, निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने, आउटरीच कार्यक्रम, मध्यान्ह भोजन और साक्षरता अभियानों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






