अतरौलिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में शिक्षकों की लापरवाही प्रकाश में आयी है। कक्षा-तीन के छात्र को स्कूल के कमरे में बंद करके शिक्षक घर चले गये और मासूम घंटों तक भूख और प्यास से तड़पता रहा।
बच्चे की गलती बस इतनी थी कि वह अपने क्लासरूम में सो गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी किसी ने उसे जगाया नहीं और कमरा बंद करके शिक्षक एवं अन्य स्टाफ स्कूल से चले गये।
बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परेशान मां ने गांव के अन्य बच्चों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंत में थक-हारकर मां जब शाम चार बजे स्कूल में पहुंची तो बच्चा भूख और प्यास के कारण कमरे में बिलख रहा था।
अपने क्लासरूम में सो गया था बच्चा
अतरौलिया क्षेत्र के दादर गांव निवासी हिमांशु राजभर प्राथमिक स्कूल एदिलपुर में कक्षा-तीन का छात्र है। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह स्कूल गया। पढ़ाई के दौरान ही उसे नींद आ गई और वह कमरे में सो गया
स्कूल की छुट्टी होने के बाद विद्यालय के सभी कमरों में ताला बंद करके शिक्षक और अन्य कर्मचारी अपने-अपने घर चले गये। किसी ने भी ताला बंद करने के पहले यह जानने का प्रयास नहीं किया कि कहीं कोई बच्चा किसी क्लासरूम में बंद तो नहीं हो गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




