मुक्त विवि के तीन केंद्रों की परीक्षाएं निरस्तऽ – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र जून-2025 की 14 जून को हुई परीक्षा में अव्यवस्था मिलने पर कुलपति प्रो. सत्यकाम ने तीन केंद्रों की द्वितीय पाली में हुईं परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दीं।

इनमें देवरिया के दो व संत कबीरनगर के दो परीक्षा केंद्र शामिल हैं। यह कार्रवाई उड़ाका दल की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मुक्त विवि की परीक्षाएं 31 मई से प्रयागराज के 169 केंद्रों में शुरू हुई थीं। परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 72 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं 25 जून तक होनी हैं। विवि के उड़ाका दल ने शनिवार को पूर्वांचल के कई

परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

उड़ाका दल ने देवरिया एवं संत कबीर नगर में तीन परीक्षा केंद्रों में भारी अव्यवस्था देखी और शासनादेश व परीक्षा संबंधी नियमों के उल्लंघन की सूचना विवि प्रशासन को दी। इन केंद्रों में नकल और सिटिंग प्लान में गड़बड़ी आदि की शिकायत मिली।

कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया, उड़ाका दल की रिपोर्ट के आधार पर तीन केंद्रों में 14 जून को द्वितीय पाली में हुई सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। इनमें सिद्धेश्वर

शीतलदेव नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटनी, देवरिया, बहादुर यादव मेमोरियल महाविद्यालय, भटनी, देवरिया और विंदा पाल उग्रसेन पाल महाविद्यालय, सिक्टहा, संत कबीर नगर शामिल हैं।

इन परीक्षाओं की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को चेतावनी दी कि यदि परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की विसंगति मिलती तो उसे अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक कर्नल विनय कुमार ने बताया, कुलपति के निर्देश पर प्रदेश में पर्यवेक्षकों एवं उड़ाका दल के औचक निरीक्षण से नकलचियों के हौसले पस्त हैं

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment