लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर एक से दूसरे जिले में तबादला पाए शिक्षकों की मानव सम्पदा आईडी व एलपीसी जल्द से जल्द संबंधित जिलों में ट्रांसफर कराने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि तबादला पाए शिक्षकों को कार्य मुक्त हुए लगभग दो हफ्ते हो गए। उनकी मानव सम्पदा आईडी न स्थानांतरित होने से उनको छुट्टी लेने, वेतन लॉक होने में समस्या आएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





