ऑफलाइन स्थानांतरित शिक्षकों को नए कॉलेजों में मिली नियुक्ति – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। प्रदेश में सत्र 2025-26 से शुरू होने जा रहे 46 नए राजकीय महाविद्यालयों को 241 शिक्षक मिल गए हैं। ऑफलाइन माध्यम से प्राचार्यों व प्रवक्ताओं को स्थानांतरित कर इन कॉलेजों में भेजा गया है।

हालांकि, पहले 69 राजकीय कॉलेजों के लिए 325 शिक्षकों का ऑफलाइन माध्यम से तबादला किया गया था और स्थानांतरित शिक्षकों को नए कॉलेज आवंटित कर दिए गए थे लेकिन 14 जून को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया कि 69 में से 46 महाविद्यालय राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जाएंगे और बाकी के 23 महाविद्यालय पूर्व की भांति राज्य विश्वविद्यालयों के संघटक कॉलेजों के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाते रहेंगे।

यह आदेश जारी होने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय को ऑफलाइन स्थानांतरण के आदेश में संशोधन करना पड़ा। निदेशालय ने जिन 325 शिक्षकों (प्राचार्य/प्रवक्ता) को स्थानांतरित करते हुए नए कॉलेज आवंटित किए थे, उनमें से 23 कॉलेजों के लिए स्थानांतरित 84 शिक्षकों में से 70 का स्थानांतरण निरस्त कर दिया और 14 शिक्षकों का तबादला अन्य राजकीय महाविद्यालयों में कर दिया।

ऐसे में अब 46 नए महाविद्यालयों के लिए 241 शिक्षकों को ही स्थानांतरित करते हुए उन्हें कॉलेज आवंटित किए गए हैं। सत्र 2025-26 से इन नए कॉलेजों में समय से पढ़ाई शुरू हो, इसलिए अभी ऑफलाइन स्थानांतरण से 241 शिक्षकों को अस्थायी तौर पर भेजा गया है लेकिन जल्द ही इन कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment