मुख्यमंत्री जी छुट्टी बढ़ा दीजिए! यूपी में शिक्षकों ने उठाई मांग- एक जुलाई से खोले जाएं स्कूल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

*मुख्यमंत्री जी छुट्टी बढ़ा दीजिए! यूपी में शिक्षकों ने उठाई मांग- एक जुलाई से खोले जाएं स्कूल*

शिक्षक संगठनों ने भीषण गर्मी और जनगणना कार्य में शिक्षकों की व्यस्तता के कारण परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 15 जून से बढ़ाकर 1 जुलाई तक करने की मांग की है।

1-शिक्षक संगठनों ने ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग की।

2-जनगणना कार्य में व्यस्तता मुख्य कारण बताया।

3-भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 15 जून को समाप्त होने के बीच शिक्षक संगठनों ने स्कूल एक जुलाई से खोलने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि इस बार अवकाश अवधि में बड़ी संख्या में शिक्षक जनगणना कार्य में लगे रहे, जिससे उन्हें वास्तविक अवकाश नहीं मिल सका।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि जनगणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक चल रहा है और कई शिक्षकों की ड्यूटी अभी भी जारी है। ऐसे में 16 जून से विद्यालय खुलने पर शिक्षकों की कमी दिखाई दे सकती है।

शिक्षकों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, बोर्ड परीक्षाओं और जनगणना जैसे कार्यों में लगातार सहयोग दिया है। इसलिए उन्हें 15 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए या विद्यालय एक जुलाई से संचालित किए जाएं।

वहीं, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री से ग्रीष्मावकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, अभिभावकों की चिंता और जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Helpgrove – Nonprofit Charity WordPress Theme HelpGuru – A Self-Service Knowledge Base WordPress Theme HelpingHand – Charity/Fundraising WordPress Theme Helpo | Charity & Nonprofit WordPress Theme Helthify – Yoga and Fitness WordPress Theme Hendon – Single Property WordPress Theme Hepta – Multipurpose Business WordPress Theme Herbalist – Medical Marijuana Store Elementor Template Kit Herbalist – Medical Marijuana Store WordPress Theme Herd Effect – fake notifications that stimulate user action