सिलबट्टे से शिक्षिका पत्नी का सिर कुंचकर हत्या – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 उरुवा वाजार : देवराजपार में सोमवार को कहासुनी में पति ने सिलबट्टे से पत्नी का सिर कूचकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची उरुवा बाजार थाना पुलिस महिला को लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

गोला थाना के अतरौला निवासी रवि प्रकाश पत्नी आशा और बेटे के साथ उरुवा थाना के देवराजपार में किराए के मकान में रहता था। आशा गोला के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में संविदा पर शिक्षिका थीं। वहीं रवि उरुवा में मेडिकल स्टोर खोलकर

प्रैक्टिस करता था। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद दोनों शांत हो गए। सोमवार को दिन में दो बजे पुरानी बात को लेकर रवि, आशा से विवाद करते हुए मारने-पीटने लगा। पत्नी के विरोध करने पर उसने पास

रखे सीलबट्टे को उठाया और पटककर उसका सिर कूच दिया। इस दौरान सो रहे बेटे की नींद खुल गई। वह पिता को मारने के लिए दौड़ा लिया, लेकिन आरोपित बाइक से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से आशा को पीएचसी उरुवा ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष उरुवा श्यामदेव चौधरी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पूछताछ के आधार पर आरोपित पति की तलाश चल रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment