लखनऊ : शिक्षा
में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ- साथ बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने वाले चार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व छह खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की ओर से प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा एमकेएस सुंदरम को पत्र लिखकर इनके नाम मांगे गए हैं। अगले वर्ष केंद्रीय मार्च शिक्षा में मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इन अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को नव प्रयोग कर रोचक ढंग से पढ़ाई के लिए प्रेरित किए जाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में वे जिले जहां इसे लेकर बेहतर कार्य हो रहा है, उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अपने- अपने जिले के साथ-साथ ब्लाक स्तर पर गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए किए जा रहे नव प्रयोगों को इसके माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। ऐसे शिक्षा अधिकारी जो अच्छे प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें दूसरे जिलों व ब्लाक में भी लागू किया जाएगा।
स्कूलों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किए जाने से और अच्छे परिणाम सामने आएंगे। पुरस्कार पाने वाले बीएसए व बीईओ से प्रेरणा लेकर दूसरे अधिकारी भी अच्छा कार्य करेंगे। अगले वर्ष मार्च में नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जल्द केंद्र इसकी तारीख तय करेगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






