सिद्धार्थनगर में 16 नवंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश
सिद्धार्थनगर। महाछठ पर्व के अवसर पर 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को जनपद सिद्धार्थनगर के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों तथा सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश जारी होने की तिथि: 15 नवंबर 2026
अवकाश की तिथि: 16 नवंबर 2026 (सोमवार)
जनपद: सिद्धार्थनगर
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



