बिना अनुमति धरने पर होगी कार्रवाई

primarymaster.in


 लखनऊ। शहर में धरना-प्रदर्शन, जुलूस, रैली, धार्मिक आयोजन समेत किसी भी अन्य आयोजन से पहले पुलिस की अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के कोई भी आयोजन होने पर कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी जेसीपी कानून एवं व्यवस्था ने दी।

उन्होंने बताया कि लोग lucknowpolice.up.gov.in पर आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। जेसीपी कानून एवं व्यवस्था अमित वर्मा ने कहा कि बिना अनुमति के होने वाले कार्यक्रमों से यातायात व्यस्था बाधित होती है। इसमें कई बार एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आयोजन से पहले अनुमति लेने के लिए लोगों से अपील की गई थी। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यक्रम की तारीख से 15 दिन पहले ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे समय रहते अनुमति की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी और किसी परेशानी से बचा जा सकेगा।

बिना अनुमति धरने पर होगी कार्रवाई

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment