राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु चयन प्रक्रिया/दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी के सम्बन्ध में।

primarymaster.in


 विषयः राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु चयन प्रक्रिया/दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी के सम्बन्ध में। महोदय,

उपर्युक्त विषयक इस कार्यालय के पत्रांकः शि०नि० (बे०)/48561-886/2024-25 दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 के सम्बन्ध में पुनरीक्षित नियमावली एवं दिशा-निर्देश संलग्न करते हुए आपको अवगत कराया गया था कि राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों/अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत अध्यापक /अध्यापिकाओं के चयन हेतु ‘प्रेरणा’ वेब पोर्टल (www.prernaup.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 01 जनवरी, 2025 से 15 फरवरी, 2025 के मध्य आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु 48 जनपदों से अद्यतन एक भी आवेदन पत्र प्राप्त न होने के कारण राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2025 में वृद्धि करना उपयुक्त होगा।

उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि अन्तिम तिथि 15 फरवरी, 2025 व्यतीत हो जाने के उपरान्त भी 05 जनपदों से केवल 03-03 आवेदन, 07 जनपदों से केवल 02-02 आवेदन, 17 जनपदों से केवल 01-01 आवेदन तथा 46 जनपदों से एक भी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं (सूची संलग्न)। यह स्थिति सन्तोषजनक नहीं है। राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी, 2025 में वृद्धि करते हुए अन्तिम तिथि 25 फरवरी, 2025 निर्धारित की जाती है। शेष दिशा-निर्देश यथावत् रहेंगे।

अतः आपसे अपेक्षा है कि राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 का व्यापक प्रचार करते हुए प्रत्येक जनपद से अर्ह एवं सुयोग्य अध्यापकों के अधिक से अधिक आवेदन पत्र अन्तिम निर्धारित तिथि 25 फरवरी, 2025 तक अवश्य प्रेषित कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2024 हेतु चयन प्रक्रिया/दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी के सम्बन्ध में।

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment