इंटर कॉलेज में पत्नी ने शिक्षक पति को पीटा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


सौंख। शिक्षक पति की करतूतों से परेशान होकर पत्नी उसके कॉलेज पहुंच गई। पति को गालियां देते हुए डंडे से पीट दिया। पति पर गंभीर आरोप लगाए। कॉलेज में करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। 

शिक्षक व विद्यार्थी तमाशबीन बने रहे। मामले को शांत कराने पहुंचीं महिला प्रधानाचार्य से शिक्षक ने अभद्रता कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। प्रधानाचार्य ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। 

मामला थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक सरकारी इंटर कॉलेज का है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक शिक्षक की पत्नी कॉलेज पहुंच गई। पत्नी पीटती रही और शिक्षक पति उसके हाथ जोड़ता रहा। 

करीब एक घंटे चले ड्रामे को शांति कराने के लिए जब प्रधानाचार्य पहुंचीं तो आरोप है शिक्षक ने उन्हें गाली देते हुए अभद्रता की। पुलिस दंपती को थाना मगोर्रा ले गई। छह माह पूर्व भी कॉलेज में दंपती का विवाद हुआ था। 

सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया शिक्षक पति का पत्नी से घरेलू विवाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment