यूपी में जनगणना के दोनों चरणों का कार्यक्रम तय हुआ – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ,  । देश के लोगों की जनगणना-2027 दो चरणों में 2026 व 2027 में की जाएगी। जनगणना के प्रथम चरण में मई – जून 2026 के बीच मकानसूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गणना जाति सहित की जाएगी। दूसरा चरण नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक बीस दिन तक चलेगा। वहीं एक मार्च से पांच मार्च 2027 तक पांच दिनों तक इसका पुनरीक्षण किया जाएगा। जबकि बेघर लोगों की गणना 28 फरवरी 2027 को सूर्यास्त के बाद पूरे देश में एक साथ होगी। जनगणना निदेशक शीतल वर्मा ने बुधवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात कर जनगणना कार्य की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग 25 करोड़ 70 लाख है। प्रदेश में जनगणना करने के लिए करीब छह लाख कर्मियों को लगाया जाएगा। इनमें पांच लाख प्रगणक, 84 हजार सुपरवाइज़र व 12 हजार राज्य व जिला स्तर के अधिकारी होंगे।कार्मिकों को जनगणना के दोनों चरणों से पहले तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment