स्वतंत्रता दिवस पर यूपीएसडीएम ने शुरू किया ‘कौशल संपर्क’, युवाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

primarymaster.in


 स्वतंत्रता दिवस पर यूपीएसडीएम ने शुरू किया ‘कौशल संपर्क’, युवाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने प्रशिक्षण केंद्रों की निगरानी और युवाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड व्यवस्था शुरू की है। अब प्रशिक्षण केंद्र पर लगे QR Code को स्कैन कर युवा अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों की जानकारी सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचा सकेंगे।

QR Code से सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी शिकायत

इस व्यवस्था के तहत प्रशिक्षण केंद्र पर लगे QR Code को स्कैन करने के बाद युवा अपनी शिकायत, सुझाव या प्रशिक्षण से जुड़ी समस्या दर्ज कर सकेंगे। इससे प्रशिक्षण केंद्रों की जमीनी स्थिति की निगरानी करने और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी।

युवाओं को AI और स्मार्ट स्किल्स की ट्रेनिंग

स्वतंत्रता दिवस पर यूपीएसडीएम मुख्यालय में मिशन निदेशक पुलकित खरे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कौशल-संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं को रोजगारपरक कौशल के साथ नई तकनीक और स्मार्ट स्किल्स का प्रशिक्षण देना जरूरी है।

कार्यक्रम में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए आईटीपी तेज एजुकेशन टेक प्राइवेट लिमिटेड और फ्लूलर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ अलग-अलग समझौते (MOU) किए गए। इनके माध्यम से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

‘कौशल वाटिका’ का भी उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान मिशन मुख्यालय परिसर में ‘कौशल वाटिका’ का उद्घाटन भी किया गया। इसका उद्देश्य परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

इसके अलावा विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार, वित्त नियंत्रक संदीप कुमार, सहायक निदेशक डॉ. एमके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर यूपीएसडीएम ने शुरू किया ‘कौशल संपर्क’, युवाओं की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Partiso | Political WordPress Theme for Party & Candidate Partiwi – Barbershop Elementor Template Kit PartyMaker | Event Planner & Wedding Agency WP Passage – Responsive Retina Multi-Purpose Theme Passion Blogger - A Responsive WordPress Theme Passion – Handmade & Craft WooCommerce WordPress Theme Password Manager Jetpack CRX Addon Password Protected Categories Password Protected Categories, Products & Pages Plugin For WooCommerce Pasto – Restaurant & Cafe Responsive WordPress Theme