प्रधान ने शिक्षकों की समय से स्कूल न आने और उपस्थिति लगाकर गायब होने का आरोप लगाकर की शिकायत
विकासखंड शेरगढ़ के गांव पंचायत अमृता स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के समय से विद्यालय न आने, उपस्थिति दर्ज कराकर गायब हो जाने और अवकाश के बाद अगले दिन विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति लगाने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत की है। ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगवार ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक अपनी मनमानी कर रहे हैं और नियम-कानून को ताक पर रखकर अपने हिसाब से विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं। समय से विद्यालय न पहुंचने और नियमित रूप से शिक्षण कार्य नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






