फतेहपुर चौरासी। दबौली प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह शिक्षक के आठ मिनट देर से पहुंचने और समय से उपस्थिति दर्ज करने पर शिक्षकों में हुए विवाद में बीईओ ने तीन शिक्षक दोषी मिले हैं। जांच रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई की बात कही है।
प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक राकेश वर्मा गुरुवार को सुबह 8:05 बजे स्कूल पहुंचे, कपड़े बदलने के बाद 8:08 बजे उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। देर से आने के बाद भी उपस्थिति में निर्धारित समय दर्ज करने पर शिक्षक इंद्रजीत और उमेशचंद्र वीडियो बनाने लगे थे। राकेश के विरोध करने पर विवाद हुआ।
राकेश ने आरोप लगाया था कि दोनों शिक्षक बुधवार सुबह 10:15 बजे आए थे। इससे पहले ही दूसरे शिक्षक ने सुबह आठ बजे दोनों की उपस्थिति लगा दी थी। बीएसए ने बीईओ देवेंद्र कुमार से जांच कराई। जिसमें तीनों शिक्षक दोषी मिले हैं। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि बीईओ से स्थलीय जांच कराई गई है। तीनों दोषी मिले हैं। कार्रवाई की जा रही है।
—————–
इंचार्ज शिक्षिका की कार का पहिया पंक्चर होने पर छात्र को पीटा, वीडियो वायरल
उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक के एक कंपोजिट स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक छात्र रो रहा है। पास में अन्य छात्र भी खड़े दिख रहे हैं। बताया गया कि इंचार्ज शिक्षिका की कार का एक पहिया पंक्चर हो गया था। इस पर शिक्षिका ने एक छात्र को पीटा। बच्चों का आरोप है कि शिक्षिका ने पंक्चर बनवाने के लिए 100 रुपये भी मांगे। बच्चों ने पंक्चर 50 रुपये में बनने की बात कही। जानकारी पर अभिभावक भी पहुंच गएा। किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






