सही जवाब से ही जनगणना ठीक होगी,जिम्मेदारी सबकी: ऐसे काम करेगी हेल्पलाइन
लखनऊ, जनगणना के दूसरे चरण के पहले सोमवार से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 30 तक चलेगी। प्रगणक घर-घर आकर आपकी गिनती करें, इसके पहले आपके पास मौका है कि आप खुद अपनी जातिवार गिनती करवा सकें। जनगणना निदेशालय ने साफ किया है कि गिनती करते वक्त प्रगणक आपसे जानकारी तो लेंगे, लेकिन आपसे कोई दस्तावेज नहीं मांगेंगे। ऐसे में सही जानकारी देकर, सही जनगणना करवाने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी आपकी है।
यूपी की जनगणना कार्य निदेशक शीतल वर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में हम जातियों की गिनती करेंगे। व्यक्ति जो जाति बताएगा, हमारे प्रगणक उसे दर्ज करेंगे। चूंकि लोगों से कोई दस्तावेज नहीं मांगे जा रहे हैं। ऐसे में गलत जानकारियों के सत्यापन की कोई व्यवस्था नहीं होगी।
ऐसे काम करेगी हेल्पलाइन
● शिकायतकर्ता 1855 पर फोन करेंगे
● आईवीआरएस या एफएक्यू से उत्तर मिलेंगे। अगर समस्या का समाधान हो गया तो कॉल समाप्त हो जाएगी।
● समस्या का समाधान न होने पर कॉल जनगणना निदेशालय के कर्मचारियों से जोड़ी जाएगी।
● कॉल जुड़ते ही शिकायत का विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा और शिकायत का वर्गीकरण किया जाएगा।
● साामन्य शिकायत होने पर निदेशालय के कर्मचारी उसका समाधान कर सकेंगे।
● अन्य शिकायत होने पर चार्ज अधिकारी को एसएमएस या संदेश भेजा जाएगा।
● चार्ज अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क करेंगे और समस्या का समाधान करेंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



