rampur, महिला शिक्षक संघ ने शहर विधायक से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के कार्य के साथ ही समस्याओं से अवगत कराया। शहर विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। शनिवार को महिला शिक्षक संघ रामपुर की जिलाध्यक्ष एकता गुप्ता के साथ संगठन की अन्य पदाधिकारी शहर विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात करने पहुंची।
महिला शिक्षक संघ ने महिला शिक्षक संघ के गठन, शिक्षक संघ के उद्देश्य और संघ के कार्यों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष एकता गुप्ता ने शिक्षिकाओं को विभागीय स्तर पर होने वाली विभिन्न समस्याओं और शोषण के बारे में चर्चा की। इस बीच शहर विधायक आकाश सक्सेना ने संगठन को शुभकामना देते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए वह संगठन के साथ है। इस मौके पर राणा तलत,वाणी सिंहा, सरिता, डॉ अनु, चंद्रेश, अंजलि शर्मा और लवीना पाल मौजूद रहीं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





