आधार न होने पर बच्चों को प्रवेश से नहीं रोकेंगे शिक्षक

primarymaster.in


 आधार न होने पर बच्चों को प्रवेश से नहीं रोकेंगे शिक्षक

 शैक्षिक सत्र 2025-26 में जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें प्रवेश से नहीं रोका जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के मुताबिक, अभिभावकों से सूचना मिली है कि बच्चों की नामांकन या प्रवेश की न्यूनतम आयु पूरी करने के बावजूद आधार नामांकन न होने के कारण कुछ प्रधानाध्यापक बच्चों का प्रवेश नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्देशित किया है कि प्रवेश की न्यूनतम आयु पूरी करने वाले बच्चों का प्रवेश आयुसंगत कक्षा में कराना सुनिश्चित करें।

आधार नामांकन न होने के आधार पर किसी बच्चे का प्रवेश किसी सूरत में न रोका जाए। ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक तथा स्कूल के सभी स्टॉफ के खिलाफ कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने तथा नामांकित छात्र-छात्राओं का विवरण प्रतिदिन शाम चार बजे तक गूगल शीट पर उपलब्ध कराएं।

आधार न होने पर बच्चों को प्रवेश से नहीं रोकेंगे शिक्षक

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment