अपर मुख्य सचिव महोदय की समस्त जिला बेसिक शिक्षक अधिकारियों के साथ कल जो आधिकारिक मीटिंग सम्पन्न हुई उसकी प्रमुख बातें इस प्रकार से हैं.. – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 📌 *अपर मुख्य सचिव महोदय की समस्त जिला बेसिक शिक्षक अधिकारियों के साथ कल जो आधिकारिक मीटिंग सम्पन्न हुई उसकी प्रमुख बातें इस प्रकार से हैं..*

* समायोजन को लेकर कल की बैठक में एक अहम बात साफ तौर पर सामने आई। अपर मुख्य सचिव ने सभी बीएसए से कहा कि इस प्रक्रिया को जिला स्तर पर ही आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि इसकी जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर तय व्यवस्था के अनुसार है और जिला अधिकारी इसमें अध्यक्ष की भूमिका में हैं। 

* माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन के लिए शासन की ओर से विस्तृत दिशा निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। अब इन दिशा निर्देशों के आधार पर आगे का निर्णय संबंधित जिले अपने स्तर से लें, यही संदेश बैठक में दिया गया। 

* बताया गया कि समायोजन की प्रक्रिया में वरिष्ठ शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। हेड के मुद्दे पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की गई, इसलिए इस बिंदु पर फिलहाल स्थिति शांत मानी जा रही है। 

* यह भी कहा गया कि यदि कोई शिक्षक अपनी इच्छा से समायोजन लेना चाहता है, तो उससे undertaking लेकर उसका समायोजन किया जा सकता है। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि एक ही विद्यालय में एक ही विषय के दो शिक्षक न रह जाएं। 

* यदि किसी स्तर पर कोई दिक्कत आती है, तो जिला अधिकारी से संपर्क करने को कहा गया है। कुल मिलाकर संदेश यही है कि अब समायोजन का फैसला जिलों को व्यावहारिक तरीके से, नियमों के भीतर और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए करना है।

कॉपी/पेस्ट

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment