अभ्यर्थी पहुंचे शिक्षा आयोग, मांगी टीजीटी 2022 परीक्षा की तिथि – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रवक्ता संवर्ग भर्ती (पीजीटी) 2022 की परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराने की उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अधिसूचना के बाद अब अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक

(टीजीटी)-2022 की परीक्षा तिथि घोषित किए जाने की मांग की है। अभ्यर्थी सोमवार को शिक्षा आयोग की अध्यक्ष प्रो. कोर्ति पाण्डेय से मिलने पहुंचे तो उनके लखनऊ में होने के कारण मुलाकात नहीं हुई। आयोग के बाहर अभ्यर्थियों के नारेबाजी करने के बाद परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह से उनकी बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया कि टीजीटी परीक्षा 30-31 जुलाई को कराने की तैयारी है, जिसके संबंध में शासन से अनुमति मांगी गई है। अध्यक्ष के लौटने के बाद परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।

टीजीटी परीक्षा के आयोजन की तिथि परीक्षा नियंत्रक ने चार-पांच अप्रैल 2025 घोषित की थी। बाद में इसे स्थगित कर नई तिथि 14-15 मई घोषित की गई। इसके बाद फिर नई तिथि 21-22 जुलाई प्रस्तावित

की गई। अब सोमवार को युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में अभ्यर्थी टीजीटी परीक्षा तिथि जारी किए जाने की मांग को लेकर आयोग पहुंचे तो परीक्षा नियंत्रक ने अब 30-31 जुलाई बताई। इस पर अभ्यर्थियों ने वेबसाइट पर तिथि घोषित किए जाने की मांग की, ताकि असमंजस दूर हो सके। युवा मंच के अध्यक्ष ने ने कहा कि

बार-बार परीक्षा तिथि बदले जाने से अभ्यर्थी परीक्षा आयोजन को लेकर दुविधा में हैं। इससे उनकी परीक्षा को लेकर तैयारी प्रभावित हो रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment