, वस्तीः जिले के परिषदीय विद्यालय के परिसर में बने 179 आंगनबाड़ी केंद्र में इसीसीई (अर्ली चाइल्ड हूड केयर एजुकेशन) एजुकेटर की तैनाती के लिए सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है। सप्ताह भीतर इनकी तैनाती संबंधित केंद्रों पर कर दी जाएगी। कुल 1,427 आवेदन आए थे। तीन दिनों तक सत्यापन कार्य चला।
प्रत्येक दिन चार सौ से ऊपर आवेदकों को बुलाकर सत्यापन किया गया। अब मेरिट के आधार पर तैनाती की जाएगी। जिले के परिषदीय विद्यालय परिसर में स्थित या 200 मीटर के दायरे वाले 179 आंगनबाड़ी केंद्रों में एजुकेटर तैनात किए जाने हैं। फर्म ने 17 मई तक जेम पोर्टल पर आवेदन मांगा था। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदकों की सूची डीएम स्तर से गठित उप समिति को सौंप दी गई थी। उप समिति 13 से 16 जून तक आवेदकों का सत्यापन की। सत्यापन का कार्य पूर्ण हो गया है। अब मेरिट के आधार पर एजुकेटर चयनित किए जाएंगे। इन एजुकेटर को आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा पर तैनाती मिलेगी। एसए अनूप कुमार ने बताया कि सत्यापन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। एजुकेटर की तैनाती सप्ताह भीतर कर दी जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





