हाथरस में 4 तो श्रावस्ती में 13 टीचर बर्खास्त, इस मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

यूपी के हाथरस और श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक ओर हाथरस में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहीं चार शिक्षिकाओं को बर्खास्त किया। वहीं, श्रावस्ती में फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रहे 13 शिक्षकों पर गाज गिरी। विभाग के इस एक्शन से हड़कंप मच गया।

हाथरस में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहीं चार शिक्षिकाओं को मंगलवार को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। बीएसए के स्तर से चारों को द्वितीय अंतिम नोटिस जारी किया गया था। अब चारों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर बीएसए ने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

12460 शिक्षक भर्ती में उपासना सिंह की नियुक्ति सहायक अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय बांधनू, ब्लॉक सासनी में हुई। बीईओ ने अपने स्तर से 30 दिसंबर 2024 व 17 मार्च 2025 को पत्र जारी किया। शिक्षिका 29 जुलाई 2024 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही थी। बीईओ ने शिक्षिका के अनुपस्थित रहने की जानकारी पत्र के माध्यम से बीएसए को उपलब्ध करा दी। बीएसए ने नोटिस जारी कर शिक्षिका से जवाब मांगा। शिक्षिका ने पुत्र की बीमारी का हवाला देते हुए अपना जवाब दिया। इसी साल 11 अप्रैल को अंतिम नोटिस जारी किया गया, जिसका शिक्षिका ने 22 अप्रैल को अपना जवाब प्रस्तुत किया। जिसे विभागीय अधिकारियों ने असंतोषजनक माना।

12460 शिक्षक भर्ती में निशा भाटी को नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय नगला नाई में मिली। लगातार अनुपस्थित रहने पर अंतिम नोटिस शिक्षिका को डाक के जरिए उसके पते पर भेजा गया। वहीं 12460 शिक्षक भर्ती में ही अंजलि की तैनाती प्राथमिक विद्यालय सुमरत गढ़ी में हुई। शिक्षिका के लगातार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर उसे द्वितीय अंतिम नोटिस जारी किया गया। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भावना सिंह कंपोजिट विद्यालय ऊसवा 16 नवंबर 2022 से अनुपस्थित चल रही थी। जिन्हें पिछले दिनों द्वितीय अंतिम नोटिस जारी किया गया। बीएसए ने लंबे समय से अनुपस्थित चलने वाली चारों शिक्षिकाओं पर कार्रवाई तय कर दी। चारों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई अब बीएसए स्वाती भारती के स्तर से की गई है।

इस मामले में बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वाली चारों शिक्षिकाओं को द्वितीय अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। अब चारों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

श्रावस्ती में फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रहे 13 शिक्षक बर्खास्त

श्रावस्ती में फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रहे 13 शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। सभी फर्जी शिक्षकों की भर्ती 2016 में हुई थी। बीएसए अजय कुमार ने खंड शिक्षाधिकारियों को सभी फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इकौना के यूपीएस धर्मपुर में तैनात सहायक शिक्षक योगराज पाल व यूपीएस महरौली में तैनात राव आर्येंद्र प्रकाश पीयूष के अभिलेख फर्जी मिले हैं।

सिरसिया यूपीएस पिपरहवा रंजीतपुर में तैनात सहायक शिक्षक अनुराग मिश्रा, यूपीएस गब्बापुर में तैनात शिक्षक प्रेम सिंह, हरिहरपुररानी के यूपीएस तुरुषमा में तैनात सहायक शिक्षक आशीष कुमार पांडेय, यूपीएस बिन्डोहवा में तैनात सहायक शिक्षक अजय कुमार, यूपीएस कोकल में तैनात सहायक शिक्षक कृष्ण गोपाल सिंह के अभिलेख जांच में फर्जी पाए गए। वहीं, जमुनहा क्षेत्र के यूपीएस कोदिया गांव में तैनात शिक्षक दीपक कुमार, यूपीएस धेबिहा में तैनात सहायक शिक्षक सौभाग्य पांडेय, यूपीएस भगवानपुर भैसाही में तैनात सहायक शिक्षक पवन कुमार चतुर्वेदी, यूपीएस हरबंशपुर में तैनात फौरन सिंह, यूपीएस मल्हीपुर खुर्द में तैनात राजेश कुमार, यूपीएस लक्ष्मनपुर सेमरहनिया में तैनात भूपेन्द्र बाबू फर्जी अभिलेख से नौकरी कर रहे थे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment