लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया पूरी करना आसान नहीं दिख रहा है। कॉलेज प्रबंधन तबादले के लिए एनओसी देने से लेकर शिक्षकों के आवेदन अग्रसारित करने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे विभाग को तिथि भी बढ़ानी पड़ी है।
विभाग की ओर से तबादले के लिए बनाए गए पोर्टल से प्रधानाचार्य व प्रबंधक को आवेदन मिलने वाली तिथि को ही इस पर अनापत्ति देते हुए डीआईओएस को अग्रसारित करना है। लेकिन, इसकी गति बहुत धीमी है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी इस संबंध में लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं। देरी के चलते विभाग को तिथि 17 जून से बढ़ाकर 18 जून करनी पड़ी है।
अब डीआईओएस आवेदनों का
परीक्षण कर 19 जून तक मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक इसे 20 जून तक अपर शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। निदेशालय पर आए आवेदन पत्रों का परीक्षण व लिखित शिकायत का 23 जून तक निस्तारण कर परिणाम 27 जून को जारी किया जाएगा।
वहीं, उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि सरकार वाकई में आनलाइन तबादला प्रक्रिया पूरी कराना चाहती है तो प्रबंधक से एनओसी दिलाने में शिक्षकों की मदद करे। सभी डीआईओएस कार्यालयों में कैंप लगाकर एनओसी दिलाई जाए
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






