लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की आस में बीते 22 दिन से ईको गार्डेन में धरना दे रहे टीईटी पास शिक्षामित्रों की मंगलवार को भी मुख्यमंत्री से मुलाकात नही हो पाई। प्रशासन के अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन देकर सीएम आवास बुलाया था। सीएम से मुलाकात न होने के बाद शिक्षामित्रों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले टीईटी पास शिक्षामित्र 27 मई से ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। शिक्षामित्रों की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की लगातार मांग को देखते हुए प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को मुलाकात कराने का आश्वासन देकर सीएम आवास बुलाया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह ने बताया कि सीएम आवास पहुंचने के बाद अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के बाहर होने की वजह से मुलाकात नही हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मुख्यामंत्री के ओएसडी से जनता दरबार की तरह मुलाकात कराई और ज्ञापन दिलवाया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






