111 परिषदीय स्कूलों के वृहद निरीक्षण में दो शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों का वृहद निरीक्षण कराया गया। जिले के 111 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रमेश चंद्र और संध्या पांडेय और शिक्षामित्र अनीता कुमारी और संगीता देवी अनुपस्थित मिले। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।
बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही जवाब संतोषजनक न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीईओ छानबे ने चार, नगर ने पांच, हलिया ने नौ, कोन ने पांच, लालगंज ने आठ, मझवां और नरायनपुर ने पांच-पांच, पहाड़ी ने एक और राजगढ़ और सीखड़ के बीईओ ने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार डीसी एमडीएम और डीसी ट्रेनिंग ने नौ-नौ, डीसी निर्माण ने 10, डीसी सामुदायिक सहभागिता ने नौ तथा बीईओ मुख्यालय ने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





