परिषदीय विद्यालयों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, शिक्षकों को फोन कॉल का जवाब देना अनिवार्य

primarymaster.in


 परिषदीय विद्यालयों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, शिक्षकों को फोन कॉल का जवाब देना अनिवार्य

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, औरैया।

पत्रांक-सा०प्रशा०/कार्यालय ज्ञाप/5696-5701/2026-27,

दिनांक 17 जुलाई, 2026

कार्यालय ज्ञाप

जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में बच्चों एवं अध्यापकों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों का सतत् अनुश्रवण तथा शासन एवं विभाग द्वारा समय-समय पर निर्गत निर्देशों के अनुपालन की प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, औरैया में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

उक्त कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05683-297870 एवं व्हाट्सएप नम्बर-9453004165 निर्धारित किया गया है। इस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का रैण्डम चयन कर दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क स्थापित किया जाएगा तथा विद्यालयों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति, मध्यान्ह भोजन, डिजिटल उपस्थिति, नवीन नामांकन, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं तथा अन्य विभागीय गतिविधियों से सम्बन्धित आवश्यक सूचनाएँ / फोटोग्राफ्स प्राप्त की जाएँगी।

अतः जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों / इंचार्ज प्रधानाध्यापकों एवं समस्त अध्यापकों को निर्देशित किया जाता है कि कन्ट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली दूरभाष कॉल का तत्काल उत्तर देना सुनिश्चित करें तथा अपेक्षित सूचनाएँ / फोटोग्राफ सत्य, अद्यतन एवं तथ्यात्मक रूप से उपलब्ध कराएँ। किसी भी स्तर पर असत्य, भ्रामक अथवा अपूर्ण सूचना उपलब्ध कराना अथवा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त कॉल की उपेक्षा किया जाना गम्भीर लापरवाही माना जाएगा, जिसके लिए का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके विकासखण्ड के अन्तर्गत संचालित सभी विद्यालयों को उक्त व्यवस्था से भली-भाँति अवगत करा दिया जाए तथा सभी प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक कन्ट्रोल रूम से प्राप्त होने वाली कॉल का अनिवार्य रूप से उत्तर देते हुए अपेक्षित सूचनाएँ / फोटोग्राफ तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

(संजीव कुमार) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, औरैया।

पृष्ठांकन संख्या व दिनांक उक्तवत्।

प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।

1. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ०प्र०, लखनऊ।

2. जिलाधिकारी महोदय, औरैया।

3. मुख्य विकास अधिकारी महोदय, औरैया।

4. मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), कानपुर मण्डल, कानपुर।

5. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उक्तानुसार।

6. समस्त प्रधानाध्यापक / इन्चार्ज प्रधानाध्यापकों एवं अध्यापकों को उक्तानुसार अनुपालनार्थ।

 17.07.26 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, औरैया।

परिषदीय विद्यालयों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, शिक्षकों को फोन कॉल का जवाब देना अनिवार्य

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment