23 से केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

primarymaster.in

Updated on:


 23 से केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

बलिया। पुलिस भर्ती परीक्षा को तीन लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मुख्यालय से 10 किमी के दायरे में 16 राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पांच दिन तक चलने वाली परीक्षा में करीब 38 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

जिले में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षा को नकल विहीन और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापक के तौर पर संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्राचार्य को रखा गया है। इसके अलावा केंद्रों पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।

जिनको जिला प्रशासन ने अपने स्तर से अधिकारी नामित किया है। ये परीक्षा के दौरान कॉलेज में तैनात रहेंगे ताकि परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। जिले में पुलिस भर्ती के लिए

बनाए केंद्रों पर इस बार अतिरिक्त व्यवस्था के तौर हर कक्षा में घड़ी लगाई जाएगी।

ताकि परीक्षा के दौरान छात्र- छात्राओं को समय देखने में दिक्कत न हो। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर पांच दिन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार व्यवस्था की जा रही है।

23 से केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment