शिक्षक के थप्पड़ से छात्र के कान का पर्दा फटा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 सीतापुर, । सिधौली क्षेत्र के स्कूल की अध्यापिका द्वारा स्कूल के बच्चे को कान पर जोरदार थप्पड़ मारने से बच्चे के कान का पर्दा फटने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली इलाके के ग्राम सिंहनामऊ निवासी दिनेश कुमार पुत्र पुतान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका नौ वर्षीय पुत्र गुलशन गांव में स्थित जीनियस एजुकेशन सेंटर स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है, जिसे बीते 14 सितंबर को स्कूल की एक अध्यापिका ने मारा पीटा। दो दिन से बच्चा कान में दर्द बता रहा था। इसके उपरांत कान बहना शुरू हो गया। बुधवार को जब पीड़ित अपने बच्चे को डाक्टर को दिखाया और जांच कराई तो पता चला कि अध्यापिका के तेजी से मार देने के कारण बच्चे के कान का पर्दा फट गया है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment