आडियो वायरल📲 पूर्व बीएसए ने कहा, मुझे और डीएम को 6% चाहिए

primarymaster.in


 पूर्व बीएसए ने कहा, मुझे और डीएम को 6 चाहिएचंदौली, । चंदौली में पूर्व बीएसए और ठेकेदार में बातचीत का एक आडियो वायरल हो रहा है। आडियो में 2.40 करोड़ रुपये के खरीद-फरोख्त में कमीशन को लेकर बातचीत हो रही है। हालांकि अपडेटमार्ट्स इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, आडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई है।

वायरल आडियो में तत्कालीन बीएसए ठेकेदार से छह प्रतिशत कमीशन की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। आडियो में कहा जा रहा है कि ‘हमारा और डीएम साहब का छह प्रतिशत चाहिए’। दूसरी ओर से कथित ठेकेदार असमर्थता जताते हुए तीन प्रतिशत कमिशन देने की सहमति जता रहा है। इस संबंध में एडीएम/प्रभारी जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया वायरल आडियो से संबंधित प्रकरण सामने आया है। यदि ऐसा है तो यह बहुत ही गंभीर विषय है। डीएम के अवकाश से आने के बाद जांच कराई जाएगी।

आडियो वायरल📲 पूर्व बीएसए ने कहा, मुझे और डीएम को 6% चाहिए

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment