प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षाएं 21 नवंबर तक चलेंगी। इनमें करीब दो करोड़ विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि सभी बीएसए को परीक्षा की तैयारियां समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो और तीन में लिखित के साथ मौखिक परीक्षा भी होगी। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं लिखित होंगी। प्रश्नपत्र जनपद स्तर पर तैयार कराए जाएंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


