सहायक शिक्षक छात्राओं को दिखा रहा था ब्लू फिल्म, निलंबित

primarymaster.in


 श्रावस्ती। छात्राओं को ब्लू फिल्म दिखाने के 

आरोप में प्राथमिक विद्यालय संतलिया के सहायक शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। सिरसिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

आरोप है कि सहायक शिक्षक ने पहले पांच मार्च को विद्यालय की एक छात्रा को कक्षा कक्ष में अकेले बुलाकर ब्लू फिल्म दिखाई। छात्रा ने परिजनों से शिकायत की। तब शिक्षक ने माफी मांगकर किसी तरह से मामले को सुलझाया। 12 मार्च को फिर उसने दूसरी छात्रा को ब्लू फिल्म दिखाई। सोमवार को परिजनों के विरोध के बाद बीएसए ने बीईओ गिलौला के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच कराई तो आरोप प्रथम दृष्टया सही मिले। बीएसए श्रावस्ती अजय कुमार ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया बच्चों के साथ दुर्व्यवहार व छेड़खानी का आरोप सही मिलने पर आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

सहायक शिक्षक छात्राओं को दिखा रहा था ब्लू फिल्म, निलंबित

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment