असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका
प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो एसटीएफ ने एक आउटसोर्स कर्मचारी को शुक्रवार रात हिरासत में लिया है। पूछताछ के आधार पर गड़बड़ी में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 16-17 अप्रैल को लिखित परीक्षा कराई। इसमें गड़बड़ी की आशंका पर एसटीएफ ने आयोग के आउटसोर्स कर्मचारी को शुक्रवार रात आयोग परिसर से हिरासत में लिया है। स्पष्ट नहीं है कि कर्मचारी को किन आरोपों में उठाया गया है। माना जा रहा है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ दिलाने की कोशिश की गई है। गड़बड़ी करने कई अन्य लोग भी हैं पर अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






